हमें कई बार अपने PC या कंप्यूटर में अधिक MB की फाइल या कुछ बड़े-बड़े सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने की जरूरत पड़ती है पर हमारे PC में ज्यादा Storage ना हो पाने के कारण हम अक्सर ऐसे फाइल को डाउनलोड नहीं कर पाते हैं। परंतु Zip File एक ऐसा टूल है जिसके माध्यम से हम इन फाइलों को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। कई लोग नहीं जानते हैं कि Zip File Kya Hai? या Zip File Kaise Banaye? इत्यादि।
तो आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि Zip File Kya Hai? Zip File Kaise Banaye और Zip File Ko Unzip Kaise Kare? यदि आप भी Zip File से संबंधित सभी जानकारी पाना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें।
ज़िप फ़ाइल क्या है? (ZIP File Kya Hai?)
Zip File एक सिस्टम होता है जो कंप्यूटर और मोबाइल दोनों में Support करता है। Zip File मैं हम कंप्यूटर के कई सारे फाइलों को एक साथ एक ही फाइल या फोल्डर में रख सकते हैं।
आपका एक डॉक्यूमेंट जितने MB का होता है उससे कम MB की जगह यह Zip File में लेता है। क्योंकि Zip File आपके सभी डॉक्यूमेंट को Compress कर देती है जिसके माध्यम से आपके कंप्यूटर का Storage काफी बढ़ जाता है।
Zip File के माध्यम से आप किसी भी डॉक्यूमेंट को इंटरनेट के माध्यम से आसानी से साझा कर सकते हैं। यदि आप कोई डॉक्यूमेंट किसी दूसरे व्यक्ति को ईमेल करना चाहते हैं तो आप वह सारे डॉक्यूमेंट को Zip File में डाल दें और ईमेल में केवल उस ज़िप फ़ाइल को ही अटैच कर दें इससे आसानी से आप कई सारे डॉक्यूमेंट एक साथ भेज पाएंगे।
Zip File को आर्काइव फाइल (Archive) और रेयर (Rar) फाइल भी कहा जाता है। Zip File किसी भी डॉक्यूमेंट को Compress कर देती है और कई सारे फोल्डर को भी एक साथ कम जगह में रखने में मदद करती है।
Zip File कैसे बनता है? (ZIP File Kaise Banaye?)
Zip File को किसी भी Android मोबाइल या कंप्यूटर में आसानी से बनाया जा सकता है। आपको केवल नीचे दिए गए Steps को Followकरना होगा।
1. कंप्यूटर में Zip File बनाने की प्रक्रिया
- सबसे पहले अपने कंप्यूटर के फोल्डर में जाएं और जिस भी डॉक्यूमेंट को आप Zip File में डालना चाहते हैं उस पर Right क्लिक करें।
- इसके बाद आपको Add to Archive का Option दिखाई देगा। आप उस Option पर क्लिक करके अपने डॉक्यूमेंट को Zip File में convert कर सकते हैं।
- किसी कंप्यूटर में डॉक्यूमेंट पर Right click करने पर Send to का Option दिखाई देता है। आप Send to के Option पर जाएं।
- इस Option में आपको कई सारे और Option दिखाई देंगे जिसमें से आप Compressed folder विकल्प का चयन कर सकते हैं और अपने डॉक्यूमेंट को Zip File में बदल सकते हैं।
2. Android फोन में Zip File बनाने की प्रक्रिया
- अपने मोबाइल में Zip File बनाने के लिए आप MY file की मदद से उस फोल्डर को चुने जिसे आप Zip File में बदलना चाहते हैं।
- इसके बाद उस फोल्डर को Select करके More Option पर क्लिक करें। यदि आपको More Option नहीं दिख रहा है तो आप तीन बिन्दु पर क्लिक करके More के Option में जा सकते हैं।
- इसके बाद आपको एक Compress का Option दिखाई देगा जिसे आप को Choose कर लेना है।
- इस तरह से आप की फाइल Zip File में बदल जाएगी और मोबाइल में आपसे Zip File का नाम रखने के लिए भी पूछा जाएगा तो आप अपने Zip File का नाम भी रख सकते हैं और उसमे पासवर्ड लगा सकते हैं।
Zip File को अनजिप कैसे करें? (Zip File Ko Unzip Kaise Kare)
Zip File को Unzip करना भी बहुत ही आसान है। और साथ ही जब आप अपने सभी फाइलों को अनजिप करते हैं तो वह फाइल Compress होकर ही आपके मोबाइल या PC में से होती है।
1. कंप्यूटर में Zip File को अनजिप करें
- सबसे पहले Zip File पर राइट क्लिक करें।
- इसके बाद Extract all के विकल्प पर जाएं।
- आपके सामने एक Window खुल कर आएगा जहां पर आप से पूछा जाएगा कि आप इन सभी डॉक्यूमेंट को किस जगह Save करना चाहते हैं तो आप वह Location select करले।
- सिलेक्ट करने के बाद OK पर Click करें। इस तरह आपकी वह सारे डॉक्यूमेंट Unzip हो जाएगी।
- Also Read: Instagram se paise kaise kamaye?
2. Android फोन में Zip File को अनजिप करें
- सबसे पहले मोबाइल में Zip File को सिलेक्ट कर ले और मोर Option पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद Decompressed file का विकल्प चुने।
- जैसे ही आप या विकल्प चुनते हैं आपके पास एक फोल्डर बनकर आता है जिसका नाम आप दे सकते हैं।
- फोल्डर का नाम देने के बाद OK पर क्लिक करें। इस तरह आपकी Zip File अनजिप हो जाएगी।
निष्कर्ष (Conclusion)
आज के इस लेख में हमने आपको बताया कि Zip File Kya Hai? Zip File Kaise Banaye और Zip File Ko Unzip Kaise Kare?
उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको Zip File से संबंधित सभी जानकारियां मिल पाई होगी। यदि आपको इस लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न पूछना है तो आप हमें कमेंट में पूछ सकते हैं।